स्वंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीदों को किये श्रद्धा सुमन अर्पित, गाया राष्ट्र गान

उज्जैन ।  महीने के प्रथम रविवार 3 सितंबर को उज्जैन मध्य प्रदेश के स्वंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और राष्ट्र गान गाया। स्वंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में सेनानी उतराधिकारी क्रांति कुमार वैध, संजय जोगलेकर, डॉ निर्दोष निर्भय, मुमताज चौधरी, महेश व्यास, एनएस पवार, महेंद्र चौहान, नीलेश चंदेल, अशोक लोधी, अशोक पवार आदि ने उपस्थिति दर्ज कराकर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। मनोहर परमार ने बताया कि महीने के प्रथम रविवार को राष्ट्र गान का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी, उतराधिकारी संगठन द्वारा संचालित हो रहा है। इसमें करीब देश के 28 राज्यों में एक साथ राष्ट्र गान एवं देश के महान शहीदों एवं स्वंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन के सपनों का भारत निर्माण करने की शपथ ली जाती है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जो आज के गिरते सामाजिक, राजनीतिक स्तर को सुधारने के लिए बहुत आवश्यक है। इसी कड़ी में उज्जैन में भी शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।