हरिफाटक ब्रिज फोरलेन की कवायद मात्र शब्दों तक सिमटी, कागजी कवायद कुछ नहीं -फोरलेन मार्ग से सीधे जुडा महाकाल लोक का मुख्य ब्रिज को फोरलेन करने को लेकर सुस्ती का आलम

उज्जैन । श्री महाकाल लोक बनने के बाद से हरिफाटक ब्रिज को फोरलेन करने की सि्थति बराबर सामने नजर आ रही है।तत्कालीन अधिकारियों ने इसकी जरूरत को रेखांकित भी किया था लेकिन अधिकारियों के जाते ही सब ठंडे बस्ते में चला गया।हरिफाटक ब्रिज फोरलेन की कवायद मात्र शब्दों तक सिमित होकर रह गई कागजी कवायद कुछ नहीं हो सकी है।इंदौर – उज्जैन फोरलने मार्ग से सीधे जुडा महाकाल लोक का मुख्य ब्रिज को फोरलेन करने की जरूरत यातायात की द्रष्टि से महत्वपूर्ण हो गई है।इसे लेकर अभी तक सुस्ती का आलम ही सामने आ रहा है। सिंहस्थ 1992 में शहर को तीन बडी सौगात मिली थी उनमें से सौ करोड का एक हरिफाटक ब्रिज भी रहा है। इसके साथ माधवनगर अस्पताल एवं नानाखेडा बस स्टैंड भी सौगात में रहा है।
शुरूआत में यह ब्रिज तीन तरफा ही था। इसकी एक टांग इंदौर रोड ,दुसरी गधा पुलिया,तीसरी बेगमबाग की और रही ।इसकी महत्वपूर्ण उपयोगिता को देखते हुए सिंहस्थ 2016 के लिए इस ब्रिज को चौडा करने के साथ ही इसकी एक घुमावदार टांग जयसिंह पुरा के लिए भी निकाल दी गई।नगर निगम ने इस कार्य को किया था। इसके साथ ही ब्रिज कार्पोरेशन ने इसकी मरम्मत और चौडीकरण को अंजाम दिया था। 31 साल पुराने इस ब्रिज पर करीब 3 बार बडी मरम्मत हो चुकी है।श्री महाकाल लोक बनने के बाद तो इस ब्रिज पर यातायात की सि्थति ऐसी हो गई है कि इस पर रात दिन ट्राफिक बना रहता है।
श्रद्घालुओं की बढती संख्या और जाम होते यातायात को देखते हुए वर्ष की शुरूआत में इस ब्रिज के चौडीकरण को लेकर शब्दों की बयार चली थी। प्रशासनिक स्तर पर भी इसे लेकर मुह जबानी जोड घटाव किया गया लेकिन धरातल पर कागजी स्तर पर इसके लिए कुछ नहीं किया गया है।इसकी बजाय बडी बडी नई योजनाओं की और ध्यान दिया जा रहा है। इस ब्रिज को फोरलेन करने पर इसके तीन और यातायात के लिए फोरलेन मिलेगा,जिससे यातायात की समस्या को नियंत्रण करने में सहयोग मिल सकेगा।इंदौर रोड फोरलेन मार्ग के साथ ही बेगमबाग फोरलेन को भी व्यवसि्थत किया जा सकेगा।
गधापुलिया से देवास गेट एवं आगे आगर मार्ग तक फोरलेन को भी यातायात के व्यवसि्थत संचालन में उपयोग किया जा सकेगा। वर्तमान में टू लेन के इस ब्रिज के लिए नगर निगम या ब्रिज कार्पोरेशन को समन्वय के साथ योजना कि्रयान्वयन की वर्तमान परिसि्थति में महती आवश्यकता सामने आ रही है।हरिफाटक ब्रिज को लेकर वर्तमान में कोई भी योजना लंबित नहीं है।एस के अग्रवाल,कार्यपालन यंत्री , ब्रिज कार्पोरेशन संभाग,उज्जैन हरिफाटक ब्रिज के चौडीकरण को लेकर नगर निगम के पास कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। न ही हमारी और से कोई योजना ही बनाई गई है।