उज्जैन में होगी विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता

उज्जैन ।  उज्जैन विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 राज्य स्तर पर विजेता को रू. 31000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 10 सितंबर को कबड्डी शाम 4 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम में, व्हालीबॉल प्रात: 11 बजे से खेल परिसर महानंदा नगर में, फुटबॉल प्रात: 10 बजे से खेल परिसर महानंदा नगर में, बास्केटबॉल प्रात: 10 बजे सेखेल परिसर महानंदानगर में होगी। वहीं 13 सितंबर को प्रात: 9 बजे से खो-खो लोकमान्य तिलक स्कूल में होगी। 9 सितंबर को एथलेटिक्स स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम में होगी। 12 सितंबर को प्रात: 10 बजे से कुश्ती क्षीरसागर कुश्ती एरिना में, 10 बजे से बैडमिंटन खेल परिसर महानंदा नगर में होगा।