जावरा कांग्रेस नेताओं पर अर्नगल शब्दों का प्रयोग करने पर भाजपा विधायक शर्मा के पुतले को जूते से पीटा ,फिर फूँका

जावरा ।  भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मंदसौर से जावरा आने के पूर्व क्षेत्र के मानन खेडा से प्रवेश हुआ तो यहां मंच से सभा हुई जिसमें भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध अर्नगल का प्रयोग किए जाने से कांग्रेस के युवा नेताओं में विधायक के प्रति आक्रोश व्याप्त होकर इन्होंने शनिवार को घंटाघर चौराहा पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी कर विधायक शर्मा के पुतले पर जूते से पिटाई कर फिर फूँका गया।
जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मंदसौर से रवाना होकर दोपहर में 12 बजे के लगभग क्षेत्र में प्रवेश किया ।मानन खेड़ा गांव में यात्रा के साथ मंच सभा आयोजित हुई। जिसमें यात्रा के साथ चल रहे विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोनिया गांधी का पप्पू कहा ,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कबूतर कहा तथा दिल्ली के सीएम पर भी कटाक्ष किया। इस तरह के अर्नगल शब्दों का प्रयोग किए जाने से कांग्रेस के युवाओं में आक्रोश व्याप्त है ।
कांग्रेस नेताओं के प्रति भाजपा विधायक के अर्नगल आरोप से आक्रोशित एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू चारोडिया ,संयम शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कन्हैयालाल हाडा, युवा कांग्रेस के विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र ऊंटवाल, रफीक शाह, मजहर खान, दीपक जोशी ,सन्नी अखेड़िया ,आदि युवाओं ने शनिवार को घंटाघर चौराहा पर पहले नरेंद्र मोदी शिवराज सिंह के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की फिर विधायक शर्मा के पुतले को जूते से पीटा गया तत्पश्चात फूक डाला।