मनावर वाल्मीकि पंचायत द्वारा दो छड़ी निशान का भव्य चल समारोह निकाला

मनावर ।  मनावर महा वाल्मीकि पंचायत द्वारा दो छड़ी निशान का भवय चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला गयाद्य चौधरी अनिल तोमर ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो छड़ी निशान निकाले गए जिसमें एक छड़ी निशान पर गोगाजी दूसरे छड़ी निशान पर गणपति जी विराजमान होकर शहर भ्रमण पर निकले जो आकर्षण का केंद्र रहे। चल समारोह का जल समारोह का शहर भर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों द्वारा भगवान गोगादेव के दर्शन कर स्वागत किया। पहली बार नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यरत सफाई कर्मचारियों के त्योहार गोगा नवमी को देखते हुए अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित भाजपा कार्यकतार्ओं ने छड़ी मार्ग की साफ सफाई की गई जिनका भी आभार धन्यवाद।

You may have missed