मप्र ग्रहण निर्माण मंडल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन उज्जैन का हुआ गठन

उज्जैन । 10 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सी.बी.जी. सिंह की उपस्थिति में सेठी नगर स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रक्षेत्र उज्जैन के क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय कुमार निगम को मनोनीत किया गया तथा श्री निगम के प्रस्ताव अनुसार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय व्यास एवं आर के वर्मा, सचिव- केशव जोशी, कोषाध्यक्ष- निरंजन बनवाड़ीकर, सह सचिव- ओ. नगरिया, महिला सदस्य- पिस्तादेवी परमार तथा कार्यकारिणी सदस्य-आरसी पांडे एवं एस. एस. भाटिया को मनोनीत किया गया है।