14 को निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर निकलने वाली विशाल रैली की तैयारी की समीक्षा

उज्जैन ।  नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एक विशाल रैली का प्रदर्शन क्षीरसागर से निकाली जायेगी, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित अथवा विनियमित करने की मांग के साथ ही 20 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 सितंबर 2023 को विशाल रैली निकाली जायेगी।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट के नेतृत्व में तीनों संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि चाुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व निगम के समस्त अस्थाई कर्मचारियों को नियमित अथवा विनियमित करने की मुख्य मांग के साथ ही विनियमित कर्मचारियों को नियमित किये जाने, कर्मचारियों को पदोन्नत किये जाने की कार्यवाही करने आदि अन्य मांगों को लेकर दिनांक 14 सितम्बर 2023 गुरुवार को नगर निगम के समस्त कर्मचारी क्षीरसागर पर एकत्रित होकर वहां से चरक भवन होते हुए आगर रोड पर आकर निगम मुख्यालय पर निगमायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा। रैली में कर्मचारी हाथों में तख्ती लेकर पूरे मार्ग पर नारे लगाते हुए निकलेंगे। तीनों संघों के पदाधिकारियों ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों से मांग की है कि 14 सितंबर को निकलने वाली विशाल रैली को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनावें।