उज्जैन लॉबी स्थानान्तरण पर भूख हड़ताल का 22वां दिन पश्चिम रेलवे मुख्यालय की उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी की संगठनों के साथ बैठक बेनतीजा

उज्जैन ।  उज्जैन लॉबी को इंदौर स्थानांतरित करने के विरोध में समस्त रेल संघठनो की “उज्जैन रनिंग मुख्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति” द्वारा विरोध प्रदर्शन की कड़ी में भूख हड़ताल 22वें दिन भी लगातार जारी है।
दिनांक 21.08.2023 से चल रही लगातार क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए पश्चिम रेलवे के उच्च स्तरीय अधिकारियों सी ओ एम (जी), सी पी ओ (एडमिनिस्ट्रेशन) और सी एल ई ने उज्जैन रनिंग मुख्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चे के अभिलाष नागर, एस.एस. शर्मा से भूख हड़ताल खत्म करने के लिए चर्चा की।
चर्चा के उपरांत कोई परिणाम न मिलने पर कई तरह की कूटनीतिक चाल चलकर करके भूख हड़ताल को समाप्त करने का भरसक प्रयत्न किया, परंतु संयुक्त मोर्चा केवल और केवल 20 मार्च के आदेश को निरस्त करने की बात पर अडिग रहा जिसके फलस्वरूप ये बैठक बिना कोई परिणाम निकले बेनतीजा रही। संयुक्त मोर्चे ने यह ऐलान किया है कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस बैठक में मनोहर बारोठ, प्रताप गिरी, नरेंद्र सोलंकी, शिवलहरी शर्मा, राजेश दीक्षित, अनिल चौबे, नरेंद्र सहगल, दीपक गुप्ता व संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। संगठनों के रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से चर्चा के बाद महाप्रबंधक ने 3 सदस्य कमेटी का गठन करके चर्चा करने के लिए रतलाम भेजा था। सयुंक्त संघर्ष समिति की मांग थी कि बैठक रतलाम के स्थान पर उज्जैन में की जाए।
बैठक में स्पष्ट रूप से कह दिया कि सयुक्त संघर्ष समिति अभिलाष नागर और मनोहर बारौठ ने बैठक में स्पष्ट रूप से कह दिया कि कि 20 मार्च 2023 को जारी आदेश जिसमे उज्जैन एवम चित्तौड़ गढ़ मुख्यालय से लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदों को समाप्त कर अन्यंत्र स्थानांतरित किया गया था, के निरस्त होने पर ही अब कोई चर्चा होगी। बैठक में कई बार गहमा -गहमी की स्थिति बनी।
सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल के 22 वे दिन अनुराग सिंह ट्रैन मैनेजर, रामविनय ट्रैन मैनेजर, भानु सिंह- ट्रेक मेन, राहुल श्रीवास्तव लोको पायलट, मयंक सोनी सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे। आज अपार जनसमर्थन भी स्टेशन पर उपस्थित जनता एवम यात्रियो द्वारा दिया गया।