राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी पहुंचे महाकाल के दरबार

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दरबार भी दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से ही हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 
पुजारी देवेंद्र शर्मा ने उनका पूजन कराया। जनरल सिंह के साथ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी आए थे। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नंदीहॉल में जनरल सिंह एवं लालवानी का भगवान महाकाल का चित्र, दुपट्‌टा व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।