क्रिकेटर जितेश शर्मा ने की महाकाल  की भस्मारती, सफलता का आशीर्वाद

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा रविवार को उज्जैन आए। वे यहां ज्योतिर्लिंग महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्मारती में शामिल हुए। 
महाकाल मंदिर में पुजारी नयन शर्मा ने पूजन-अर्चन के पश्चात उनका स्वागत किया और मंदिर के बारे भी कई जानकारियां दी। क्रिकेटर जितेश शर्मा बोले – महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत खुशी मिली है। वे अपने आप को भाग्यशाली मानते है कि बाबा की भस्मारती में शामिल होने का मौका मिला। पुजारी नयन शर्मा ने उन्हें महाकाल की भस्मी व लड्‌डू प्रसाद आदि भेंट कर पुन: परिवार के साथ मंदिर आने का निमंत्रण दिया। क्रिकेटर शर्मा ने दर्शन-पूजन कर सफलता का आशीर्वाद लिया।