देवास : काजल वर्मा हार्डिया को राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया

देवास ।  शहर की काजल वर्मा हार्डिया को राष्ट्रीय शिक्षा गौरव पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, बायोइन फॉरमैटिक्स के क्षेत्र में शोधकार्य और विभिन्न प्रकार की अकादमी सफलता के लिए दिया। समारोह रिसर्च फाउंडेशन आॅफ इंडिया और वर्ल्ड अवार्ड कन्वेंशन द्वारा शनिवार को इंदौर में आयोजित किया। इंदौर शिक्षा महोत्सव में अंतराष्ट्रीय सेमिनार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर समिट, विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, प्रदर्शनी, विशिष्ट नारी सम्मान तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर चर्चा की गई।