पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का ट्वीट महाकाल को भाजपामय कर दिया

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि मंदिर को पूरी तरह से भाजपामय बना दिया है। दिग्विजयसिंह ने कहा कि जब पिछले 4 माह से मंदिर के गर्भगृह में आम प्रवेश बंद है तो फिर वीआईपी के नाम पर लोग अंदर कैसे जा रहे। भाजपा सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री और उनके उद्योगपति अंदर जाकर दर्शन लाभ ले रहे हैं। आम श्रद्धालुओं बाहर से दर्शन कर रहे हैं। यह धार्मिक आस्था के नाम पर खिलवाड़ है। भाजपा के लोगों के लिए हमेशा गर्भगृह अंदर से दर्शन के लिए खुला रहता है। कमलनाथ जी और जयवर्धन सिंह ने यह घोषणा कर रखी है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो महाकाल मंदिर में सारे शुल्क समाप्त कर दिए जाएंगे और सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क दर्शन कराए जाएंगे।