चामुंडा माता मंदिर पर 15 अक्टूबर से शरद पूर्णिमा तक मनेगा नवरात्रि महोत्सव

उज्जैन। श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्ति समिति की साधारण सभा आयोजित की गई। जिसमें 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व को भव्य स्तर से मनाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। साथ ही गतवर्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ही सर्वाधिक खिचड़ी वितरण का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माताजी मंदिर के नाम कराने में सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माताजी मंदिर समिति ने किया सेवा करने वाले सदस्यों का सम्मान

कार्यक्रम संयोजक पं. शरद चौबे एवं पं. सुनील चौबे ने बताया कि साधारण सभा की अध्यक्षता शकुंतला मकवाना ने की। विशेष अतिथि रंजन सुरी, देवेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश कुमार कुंभकार, जितेंद्र गांधी थे। विशेष रूप से ओम नाहटा, धीरेन्द्र नाहटा मौजूद रहे। मंत्र पुष्पांजलि पं. सुनील चौबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इस दौरान समारोह में पं. निखिल चौबे, राजेन्द्र शाह, श्याम राठौर, विष्णु गुप्ता उस्ताद, पंकज सूर्यवंशी, संदीप परमार, शैलेन्द्र द्रोणावत, पंकज कुशवाह, सौरभ भाटिया, हिमांशु चौऋषिया, संजीव अग्रवाल का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने हेतु रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शाह ने किया एवं आभार प्रदर्शन से बसंत पमनानी द्वारा किया गया। पं. शरद चौबे एवं पं. सुनील चौबे के अनुसार चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर शरद पूर्णिमा तक नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। चामुंडा माता चौराहा को भव्य लाइट फ्लावर एवं ध्वज लगाकर भव्य रूप से सजाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को भव्य संगीतमय आरती एवं नित्य अलग-अलग प्रसादी का वितरण किया जाएगा। नवमी पर हवन कर पूर्णाहुति एवं 28 अक्टूबर शनिवार शरद पूर्णिमा की रात्रि 12 बजे से दो क्विंटल खीर प्रसादी का वितरण कर 29 अक्टूबर रविवार को भव्य कन्या भोज एवं भंडारा कर नवरात्रि पर्व का समापन किया जाएगा। समिति के देवेंद्र दाभाडे, अश्विन नरूला, श्रीकांत वर्मा, कमल ठाकुर, गोपाल चौहान, वरुण पंड्या, अंकित मिश्रा, बंटू यादव, ऋषि पटेरिया, रवि शर्मा, आदित्य राठौर, रमेश तेमनीय, विशाल सिनोरिया, रोशन यादव, रमाशंकर जायसवाल, ओम पहलवान, सुनील नागर, श्याम धनवानी, किशोर मुलानी, दिनेश शर्मा, राहुल अग्रवाल, महेंद्र सिंह, अमित सोनी, विनोद कश्यप, महेश पमनानी, रविंद्र शर्मा, महेंद्र सेन सहित समस्त सदस्यों ने नवरात्रि महापर्व को भव्यता प्रदान करने एवं सफल बनाने की अपील की।