पुलिस की सराहनीय पहल… 26 लाख के मोबाइल लौटाये….

उज्जैन।  पुलिस ने आज एक सराहनीय पहल करते हुए 100 से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाये। जिनकी कीमत 26 लख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है।

फोन पाकर खुश हुए लोग..

एसपी सचिन शर्मा ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आज 131 लोगों को उनके गुम या चोरी गए मोबाइल वापस लौटाये जा रहे हैं। जिनकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज हैं। आपने बताया कि फोन मालिकों को वापस दिए जा रहे मोबाइलो की कीमत 26 लख रुपए है। मीडिया के सामने ही एसपी ने लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस लौटाए तो उनके चेहरे खिल उठे।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी