8 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यो का विधायक मुरली मोरवाल ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

बड़नगर। विधायक मुरली मोरवाल द्वारा 7 करोड़ 69 लाख की लागत से कोर्ट चौराहा से नयापुरा, नुरीयाखाल पुल सहित सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण फिता काट कर किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूमि पूजन व लोकापर्ण किया। जिसमें ग्राम बिसाहेड़ा में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन, ग्राम सुनेड़ा में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन, ग्राम चिचौड़ीया में 2 लाख 50 हजार की लागत से पुलिया निर्माण, ग्राम उटॅवास में प्राथमिक विधालय में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन, पलदुना में 47 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 4 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन, ग्राम मसवाड़िया में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़, ग्राम लखेसरा में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़, ग्राम नरिसंगा में 2 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन व ग्राम पीरझलार में 3 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मोरवाल ने बताया कि मैने बड़नगर नगर में 3 प्रमुख सड़के स्वीकृत कराई थी परन्तु भाजपा के कार्यकर्ता व पूर्व विधायकों एवं प्रत्याशीयों ने इन कोर्ट चौराहा से संगम चौराहा और संगम चौराहा से खोबदरवाजा रोड़ की शिकायत कर निर्माण कार्य पर रोक लगावाई साथ ही कोर्ट चौराहा से नयापुरा रोड़ का भी कार्य रूकाने के अनेकों प्रयास किये परन्तु मैने हमेशा इस रोड़ की स्वीकृति के लिए प्रयास किये।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रविण बिलाला, विधायक प्रतिनिधि रामलाल माली, नारायणसिंह राठोर, सुनिल मकवाना, मनोहरलाल शर्मा, समाज सेवी सुनिल गोलेचा, नेता प्रतिपक्ष मौलाना अजरूउद्दीन, अमित जाट, फकिर मोहम्मद, रईस कुरैशी, युनुस पटेल, अखलाक शेख, भोलाराम चौहान, पंकज डोडिया, मनिष दुबे, भरत बारोड़, मनोहर चौहान, ज्ञानसिंह राठोर, गोकुलसिंह राठोर, मानसिंह गुर्जर, जुवानसिंह, रामचन्द्र गुर्जर, रामेश्वरदास बैरागी आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार नाहर ने किया। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाला ने दी।