डायमण्ड कम्पनी पर आयुक्त ने किया 50 हजार का जुर्माना। विभिन्न क्षैत्रों में भ्रमण कर सफाई अमले की समीक्षा की

दैनिक अवन्तिका (उज्जैन) निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को सवेरे शहर की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता अमले के कार्यो की समीक्षा हेतु विभिन्न क्षैत्रों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करते हुए उनके कार्यो पर चर्चा की। गया कोठा, सिद्धवट, के.डी. पैलेस और आस-पास के क्षैत्रों का भ्रमण करते हुए जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की वास्तविकता का निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त ने पदस्थ कर्मचारियों से उनके कार्य क्षैत्र, कार्य का समय और किये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। आपने सम्बंधित मेट, दारोगा और निरीक्षक से भी स्थल पर कार्यों की वास्तविकता की जानकारी चाही। सिद्धवट क्षैत्र में निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने डायमण्ड कम्पनी के कर्मचारियों को बुलाया तो पाया कि वे बिना यूनिफार्म के कार्य पर उपस्थित हैं। आपने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्बंधित डायमण्ड कम्पनी से 50 हजार का जुर्माना वसूलें और भविष्य के लिये सचेत करें कि यदि कोई कर्मचारी बिना यूनिफार्म के पाया गया तो और अधिक सख्त कार्यवाही की जाएगी। वार्ड क्रमांक 01 से सम्बंधित सफाई कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर निगम आयुक्त ने चेक किया और कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया। आपने पाया कि आज की दिनांक में 29 में से 04 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज है। जब कि इन कर्मचारियों की इससे पूर्व उपस्थिति दर्ज की गई है। आपने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आपने मेरे आने पर इन चार कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्शादी गई है जबकि पूर्व में भी ये अनुपस्थित रहते हांे और उपस्थित लगाई जाती रही हो। निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उपस्थिति का भैतिक सत्यापन करें और मुझे जानकारी दें। नागरिकों द्वारा प्रशंसा सिद्धवट क्षैत्र में समीक्षा के दौरान अनेक नागरिकों ने पधार कर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह से सम्पर्क किया और सफाई कार्य की प्रशंसा की। इसी तारतम्य में पं. योगेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि निगम का सफाई अमला नियमित रूप से बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। हम देखते हैं कि दिन के साथ ही रात में भी सफाई कार्य किया जाता है और सम्पूर्ण क्षैत्र की सफाई के बाद ही कर्मचारी यहां से जाते है। निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि समस्त मन्दिर क्षैत्रों, घाटों के साथ ही परिसरों के बाहर तथा पहुंच मार्गो की भी नियमित सफाई सुनिश्चित करें। रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराएं निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने देखा की उपस्थिति रजिस्टर पर उपस्थिति के लिये ‘‘च्’’ अंकित किया जात है। यह ठीक नहीं है। सम्बंधित कर्मचारी से स्वयं हस्ताक्षर कराएं जो हस्ताक्षर ना कर सकते हों उनसे अंगूठा लगवाएं। निरीक्षण के समय उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, झोनल अधिकारी श्री मनोज राजवानी, उपयंत्री श्री मोहित मिश्रा, श्री सुनील जैन, जनसंपर्क अधिकारी श्री रईस निजा़मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।