भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज

भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी से दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी बनाए गए डॉक्टर मोहन यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का आज फ्रीगंज में शुभारंभ होने जा रहा है। वार्ड क्रमांक 42 पार्षद अंजलि बालकृष्ण पटेल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में दक्षिण से डॉक्टर मोहन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जिनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज शाम 5:30 बजे फ्रीगंज स्थित अपना चैनल के पास किया जा रहा है। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सहित पार्टी से जुड़े नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो की भाजपा ने दूसरी सूची में एक बार फिर से मोहन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी में अंदरुनी विरोध होने के बावजूद भाजपा ने उन पर तीसरी बार भरोसा जाते हैं। अब तक कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।