टॉवर पर लहराया तिरंगा, दीपावली से पहले आतिशबाजी -विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत की जीत का मना जश्न

 दैनिक अवन्तिका  उज्जैन। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को वल्र्ड कप क्रिकेट का सबसे हाई वाल्टेज मुकाबला था। देर शाम भारत की जीत होते ही तिरंगा लहराने लगा और दीपावली से पहले आतिशबाजी शुरू हो गई। वल्र्डकप में पाकिस्तान पर भारत की लगातार आठवीं जीत थी। जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। युवा वाहनों पर सवार हाथों में तिरंगा थामे शहर में खुशियां मनाते रहे।
वल्र्डकप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दोपहर में शुरू होने वाले मैच से पहले शहर में भारत की जीत पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थी। मुकाबला देखने के लिये टॉवर चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मैच शुरू होने के बाद से टॉवर चौक पर लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया था। भारत ने टॉस हार कर बॉलिग का फैसला लिया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए रनो का पहाड़ खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय बॉलरों ने पाकिस्तान टीम को 191 पर रोक दिया। शाम 6 बजे भारत ने अपनी पारी की शुरूआत की। कप्तान रोहित एक बार फिर रंग में दिखाई दिये और चौके-छक्को की बरसात शुरू हो गई। भारत ने 31 वें ओव्हर पाकिस्तान के टारगेट को पूरा कर लिया। भारत की जीत होते ही टॉवर चौक पर तिरंगा लहराने लगा और आतिशबाजी शुरू हो गई। शहर के हर कोने से पटाखों की आवाज सुनाई दे रही थी। दीपावली से पहले आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया। शहरवासी एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते रहे। जीत के जश्न की शुरूआत होते ही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया था। शहर में पेट्रोलिंग की जाने लगी, ताकि जश्न को शांति और सौहाद्र्र के साथ मनाया जा सके। वल्र्डकप 2023 में भारत की लगातार तीसरी जीत हुई है।