माँ बगलामुखी मन्दिर में नवरात्रि की धूम…दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

सुसनेर। आज से शारदीय नवरात्र पर्व की शुरूआत हो गई है। वहीं पर इस पावन शुरूआत में आज माता दुर्गा के पहले रूप मां शैलपुत्री का पूजन किया जा रहा है। वही नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसीद मा बगलामुखी मन्दिर में आज भक्तों का तांता लग रहा है। लोग सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। यहां सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी जा रही है। बतादे की बगलामुखी माता तंत्र की देवी हैं। इसलिए यहां पर तांत्रिक अनुष्ठानों का महत्व अधिक है। यह मंदिर इसलिए महत्व रखता है। क्योंकि यहां की मूर्ति स्वयंभू और जाग्रत है तथा इस मंदिर की स्थापना स्वयं महाराज युधिष्ठिर ने की थी। साथ ही इस मंदिर में बिल्वपत्र, चंपा, सफेद आंकड़ा, आंवला, नीम एवं पीपल के वृक्ष एक साथ स्थित हैं। इसके आसपास सुंदर और हरा-भरा बगीचा देखते ही बनता है। नवरात्रि में यहां पर भक्तों का हुजूम लगा रहता है। मंदिर श्मशान क्षेत्र में होने के कारण वर्षभर यहां पर कम ही लोग आते हैं।

रिपोर्ट-अर्पित हरदेनिया