शक्ति पर्व पर शक्ति सम्मेलन में बूथ विजय की शपथ

मनावर।  भाजपा नगर मंडल मनावर के द्वारा नगर के चारो शक्ति केन्द्र के सम्मेलन पंच परमेश्वरों, बूथ अध्यक्षों , पूर्व व वर्तमान के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा वरिष्ठ प्रभारियों की उपस्थिति में उत्साह के सम्पन्न हुए । भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा कार्यक्रम में शक्ति सम्मेलन के मुख्य उद्देश्यों और करणीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बूथ विजय की शपथ दिलाई । सबसे विशेष बात विधानसभा भाजपा प्रत्याशी घोषणा के पूर्व ही संगठन के दिये चुनाव संबंधित कार्यो को नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय के नेतृत्व में नगर मंडल समय से पूर्व पूर्ण कर नित नये आयाम रच रहा हैं । बैठक आयोजन नगर के नामदेव धर्मशाला, संदीप जैन के मकान, गायत्री मंदिर एवं बाघेश्वर लाज के हाल में सम्पन्न हुई। भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित बैठक में न पा अध्यक्ष अजय पाटीदार, न पा उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, पार्षद नारायण सोनी, कैलाश राठौड़, मांगीलाल सांवले, लोकेश मुकाती, रूपेश सोलंकी, रितु मुकाती, ममता नामदेव, भाजपा के समीरमल जैन, दिनेश सारण, राजेश तोमर, जिला महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव, सुबाहु जैन, नगर महामंत्री धीरज बालेश्वर, अर्पित राठौड़ , मंडल के अखिलेश पाटीदार, रामेश्वर धनगर, मयूर पाटीदार, शिशीर मालवीय , आशुतोष सोनी आदि भाजपा मंडल मोर्चा पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित थे | उपरोक्त जानकारी नगर मंडल उपाध्यक्ष आकेश नवलखा द्वारा दी गई।