स्लग-तीन दिन पहले पति ने लगाई थी फांसी अस्थियां संचय करने गया था परिवार, पत्नी ने गले में डाल लिया फंदा

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) प्रेम विवाह करने वाले युवक ने तीन दिन पहले फांसी लगा ली थी। परिवार शनिवार को अस्थियां संचय करने चक्रतीर्थ गया था, उसी दौरान पत्नी ने गले में फंदा डाल लिया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।अर्पिता कालोनी में रहने वाले दुर्गेश पिता अजय बमनावत 27 वर्ष ने गुरूवार शाम को साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। शनिवार को परिवार तीसरे दिन होने पर अस्थियां संचित करने चक्रतीर्थ गया था, घर पर परिवार और आसपास की महिलाएं बैठी थी। उसी दौरान दुर्गेश की पत्नी रूबीना अचानक उठकर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। परिवार की बालिका ने रूबीना को देखा तो पीछे गई। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। महिलाओं ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और चक्रतीर्थ गये परिवार को सूचना दी। मृतक दुर्गेश के बडे पापा ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को कॉल कर दिया। इस बीच महिलाओं ने एक आटो वाले को रोका और दरवाजा तोडऩे के कहा। आसपास के लोग और आटो वाला दरवाजा तोड़ता उससे पहले रूबीना ने साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया था। उसे तत्काल नीचे उतारा गया और समीप निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सांसे चलने पर डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिये भर्ती किया। रूबीना की जान बचा गई है। मृतक दुर्गेश के बडे पापा ओमप्रकाश बमनावत ने बताया कि बहू रूबीना ने दुर्गेश से प्रेम विवाह किया था। उसके परिजनों का पता नहीं है, वह मुम्बई की रहने वाली है। दुर्गेश से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। अब उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि रूबीना को उसके परिवार से मिलवा सके और उसका अकेलापन दूर हो सके।सुसाइडनोट में लिखा था आई लव यू ओमप्रकाश बमनावत ने बताया कि दुर्गेश ने फांसी लगाने से पहले काफी सोच समझकर सुसाइड नोट लिया था। वह पुताई का काम करता था, दोनों के प्रेम विवाह को 2 साल से अधिक हो चुके थे, कोई संतान नहीं थी। सुसाइडनोट में दुर्गेश ने लिखा था कि परिवार को परेशान नहीं किया जाए। रूबीना के लिये लिखा है कि आई लव यू। तुम दूसरी शादी के लिये स्वतंत्र है। ओमप्रकाश के अनुसार रूबीना इंदौर के निजी अस्पताल में काम करती है। संतान को लेकर वह भी काफी चिंतित थी। पूजा पाठ भी करा चुकी थी। लेकिन दोनों संतान नहीं होने की वजह से परेशान थे। दोनों एक-दूसरे से काफी प्रेम करते थे। इसी के चलते रूबीना ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया है। लेकिन अब डर सताने लगा है कि कहीं रूबीना फिर से अपनी जान की दुश्मन ना बन जाएं।