मुंबई के श्रद्धालु ने महाकाल में दान दिए 2 लाख 21 हजार

उज्जैन। महाकाल मंदिर में मुंबई से आए श्रद्धालु ने मंगलवार को नकद व चेक से बड़ी राशि दान स्वरूप भेंट की। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मुंबई से आए सुरेश भाई पटेल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

यहां की व्यवस्था से खुश होकर उन्होंने मंदिर में विकास कार्य हेतु 21 हजार रुपए नगद दान दिया और 2 लाख रुपए का चेक भेंट किया।