आज बुधवार और अमृत सिद्धि योग के महासंयोग में मनेगा करवा चौथ…महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार, रात में रहेगा चांद का इंतजार..

उज्जैन।  आज बुधवार और अमृतसिद्धि योग के महासंयोग में करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार होता है। साल भर महिलाओं को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार भी रहता है।  करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखती है और निर्जल व निराहार रहती है। यह बहुत कठिन व्रत होता है। दिनभर के व्रत के बाद रात में जब चंद्रमा निकलेगा तो महिलाएं चंद्र दर्शन कर पूजन कर पति को जल पीलाकर व्रत को खोलेंगी।

उज्जैन में रात 8.22 बजे होगा..चंद्रोदय, मौसम साफ होना जरूरी…

करवा चौथ व्रत में चंद्रमा का बहुत महत्व है। चंद्र दर्शन के बाद इस व्रत को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं को रात में चंद्रमा के निकलने का ही इंतजार रहता है। उज्जैन में रात्रि 8 बजकर 22 मिनट पर चंद्रोदय का समय ज्योतिष गणना के अनुसार बताया जा रहा है। इसके लिए मौसम साफ होना भी जरूरी है।