8 बड़े योग के साथ 400 साल बाद..बन रहा खरीदारी का दुर्लभ संयोग.. 

उज्जैन। 8 बड़े योग के साथ 400 साल के बाद इस बार 4 व 5 नवंबर को खरीदी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन दोनों दिनों में की गई खरीदारी शुभ व चिर स्थाई रहेगी। दीपावली से पहले खरीदी के लिए बाजार सज गए है तो लोग भी तैयार है। 4 नवंबर को शनिवार व 5 को रविवार के दिन खरीदी के लिए दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र आ रहा है।

दोनों दिन बाजार से खरीदी करने का मौका मिलेगा  बाजार सजकर तैयार तो लोग भी जमकर करेंगे पसंद से खरीदारी… 

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि शनि और रवि पुष्य के साथ अष्ट योग का ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 400 सालों में नहीं बना। दीवाली से पहले शुभ कामों की शुरुआत के लिए ये दो दिन बेहद खास रहेंगे।

कल सुबह 8 बजे से ही..लग जाएगा पुष्य नक्षत्र…

शनिवार को सुबह 8 बजे से ही पुष्य नक्षत्र लग जाएगा जो कि रविवार को सुबह 10 बजे तक रहेगा। इस कारण शनि और रवि दोनों दिन पुष्य के महामुहूर्त में लोग मनचाही खरीदी कर सकेंगे जो कि शुभ फलदायी रहेगी।

वाहन, कपड़े व ज्वेलरी..के लिए खास है यह योग.. 

वैसे तो पुष्य के संयोग में हर प्रकार की खरीदी शुभ मानी जाती है। लेकिन रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन व इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदी के लिए यह योग खास है।

पुष्य के साथ इस दिन..ये 8 खास योग बन रहे… 

4 नवंबर को शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र के साथ ही शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी जैसे 8 खास योग भी बन रहे हैं। इन सभी शुभ योगों के साथ पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में होने से यह आपकी खरीदारी को और भी खास बना देगा।