चुनावी तड़के के बीच उज्जैन में अब प्याज सस्ते…राजस्थान, कर्नाटक से ट्रकों से आई बड़ी खेप

उज्जैन। चुनवी तड़के के बीच प्याज सस्ती हो गई है। इससे लोग भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि प्याज ऐसी सब्जी मानी जाती है जिसे गरीब से लेकर अमीर तक सब इस्तेमाल करते है। पिछले कुछ दिनों से प्याज महंगी चल रही थी। इसके पीछे प्याज की बाहर से आवक कम होना बताया जा रहा था। लेकिन अब तो उज्जैन की कृष उपज मंडी में राजस्थान और कर्नाटक से कई ट्रक प्याज यहां पहुंच गए है। ऐसा भी कह सकते हैं कि प्याज से मंडी लबालब हो गई है। इसलिए अब प्याज के दामों से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भरपूर आवक होने से प्याज सस्ती बिक रही है। बाजार में प्याज के दाम फिलहाल आधे हो गए है। यानी 40 रुपए किलो के आसपास। क्योंकि यहीं प्याज 80 रुपए किलो तक में बिक रहे थे। दो दिन पहले ही चिमनगंज मंडी स्थित थोक प्याज मंडी में प्याज के 8 हजार कट्टे उतरे। प्याज की कमी का बवंडर अब समाप्त हो गया है। हालांकि बाजार में अब भी कुछ खैरची व्यापारी सब्जी के साथ प्याज के अलग-अलग दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं। लोगों इस बात का ध्यान रखे कि प्याज अब सस्ते हो गए है। ज्यादा दाम न दें।

दाम कम हुए तो नेता भी चुप, नहीं…तो खूब चल रही थी बयानबाजियां…

चुनाव के बीच नेता लोग प्याज के दामों को लेकर बयानबाजी भी करने लगे थे। प्याज सस्ते होते ही अब सब चुप हो गए है। चुनाव हो न हो नेता प्याज, टमाटर व सब्जियों के दामों को लेकर सीधे बयानबाजी करते हैं। क्योंकि सब्जी के दाम हर आम आदमी को प्रभावित करते हैं।

8 से 10 दिन और इंतजार फिर..महाराष्ट्र का लाल प्याज आ रहा….

चिमनगंज मंडी स्थित थोक प्याज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि बस 8 से 10 दिन और रुक जाए फिर महाराष्ट्र का नया लाल प्याज मंडी में बिकने आ जाएगा। इससे प्याज के दाम और सस्ते होने की उम्मीद है। लोगों को यह प्याज खूब भाता है।