रांगोली, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मना दीपावली का त्यौहार

उज्जैन। दिन भर की खरीदारी और साफ सफाई के बाद लोगों ने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा के बाद आतिशबाजी कर मनाया दीपावली का त्यौहार।
दिन भर साफ सफाई के साथ साज सज्जा में लगे रहे परिवार जन, शाम होते ही सज धज के मनाया दीपावली का त्यौहार, बच्चों ने आतिशबाजी का मजा लिया। महिलाओं ने घर आंगन में खूबसूरत रंगोली सजाई और धूमधाम से मन गई दीपावली। शहर में आतिशबाजी और पटाखे की चमक देखी गई। पारिवारिक मेल जोल और मिठाइयों के साथ दीपावली  मनाई गई।