गौरक्षा न्यास ने की गोवर्धन पूजा, जमकर हुई आतिशबाजी

दैनिक अवंतिका (उज्जैन)  मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास द्वारा परंपरानुसार गोवर्धन पूजा की गई। गौ माता की पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण के अवतार गोवर्धन पर्वत बनाकर नियम अनुसार पूजा की गई। पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। गोरक्षा न्यास द्वारा लगातार 20 वर्षों से गोवर्धन पूजन महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ रक्षा न्यास के अध्यक्ष व संस्थापक मनीष सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरी माली, लखन बाथम, उज्जैन संभाग अध्यक्ष मुकेश कुमावत, उज्जैन संभाग महामंत्री दीपक शर्मा, वरिष्ठ नेता पप्पू नाथ मकवाना, उज्जैन जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह, उज्जैन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया, अनिल धरम वीर, ईश्वर मालवीय, बाल गोरक्षा न्यास के नगर जिला अध्यक्ष विश्वास सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, मयंक शर्मा, शरद चौहान, डिंपल चौहान, दीपिका चौहान, अशोक चौहान, कृष्णकांत कुमावत, मुकेश कुशवाहा, दशरथ आंजना, राजेश पांचाल, विकास गोयल, संतोष धौलपुर, बने सिंह बाली आदि मौजूद रहे।