टावर चौक पर आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) म.प्र. संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति उज्जैन द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान टावर चौक पर 15 नवंबर को 11 से 1बजे तक आयोजित किया गया।इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों तथा कर्मचारी/अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथों में मतदान जागरूकता की तख्तियां लेकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में पुलिस पेंशनर्स संघ, प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन,वन पेंशनर्स समिति, विधुत पेंशनर्स एसोसिएशन, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ,म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ एवं वन कर्मचारी संघ तथा अन्य पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने म.प्र. संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति उज्जैन के जिला संयोजक प्रमोद सिंह भदौरिया की अगुवाई में सम्मिलित हुए। इस अभियान में सेंट्रल कमेटी आफ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के 86 वर्षीय हरिहर शर्मा एवं प्रबुद्ध परिषद के 85 वर्षीय आर.सी.शर्मा का प्रेरणादायक आशिर्वाद प्राप्त हुआ। अभियान का संचालन अशोक दुबे एवं आभार प्रदर्शन शमशेर सिंह तोमर ने किया।अभियान में अशोक दुबे, शमशेर सिंह तोमर,अखिलेश तिवारी, योगेन्द्र सिंह सेंगर, राजहंस गायकवाड़, दिनेश सोलंकी,मनोहर गिरीं, दिलिप चौहान,रामसिंह बनिहार, कैलाश पाठक, महेश आर्य, योगेश सूर्यवंशी, मांगीलाल पाटीदार, शीला कुशवाह, मंजुलता भाटी, आनंदी मौर्य, विजय कुमार मंडलोई, सत्यपाल सिंह सिकरवार,राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पी.एन. महाजन, संतोष विजय सक्सेना,आर पी चौधरी, संग्राम सिंह तोमर,राणा प्रताप सिंह तोमर, रणजीत लाल मालवीय, सुंदरलाल सोनी, जे.सी पाटीदार, दिलीप खानचंदानी,आर.के.चेलावत, सीताराम चौहान,आर.एल.डिंडोर, उपेंद्र सिंह सेंगर, बृजेंद्र सिंह सेंगर, यशपाल यादव,आर,डी, शर्मा, प्यारेलाल पालीवाल, मोहम्मद अली खान, जितेन्द्र सिंह राठौर, कृष्णानंद तिवारी, जी.पी.मिश्रा, रमेश श्रीवैया, राजीवसिंह सेंगर, सेजमल कछवाय, भेरूलाल कैलासिया, नरेन्द्र सिंह चौहान, बिहारीलाल वर्मा, जी.एस.सिसौदया, लालसिंह, मोहनसिंह करोठिया, एस.पी.पी.शर्मा सहित सैकड़ों अन्य पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिक, कर्मचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे है। जानकारी डॉ. स्वामीनाथ पाण्डेय मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।