फिर बदला मौसम, तापमान में आई कमी

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) एक बार फिर मौसम करवट बदला दिखाई दे रहा है। गुरूवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम सक्रिय होने के बाद हवा का रूख उत्तरी हो चुका है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले बुधवार-गुरूवार रात को न्यूनतम तापमान में मामूली तेजी आई थी और 16 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरूवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। 20 नवबंर के बाद तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। जिसके चलते ठंडक ओर अधिक महसूस होने लगेगी। वर्तमान में हवा 4 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही है, जो नवबंर के अंतिम सप्ताह में 8 किमी. प्रतिघंटे की हो सकती है।