दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यातायात रहेगा परिवर्तित, आज शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृहनगर में आगमन

दोदैनिक अवन्तिका
उज्जैन। आज शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृहनगर में आगमन पर होने दक्षिण से लेकर उत्तर विधानसभा में होने वाले स्वागत को लेकर यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को परिवर्तित किया है। यातायात निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सबसे पहले दशहरा मैदान पहुंचेगें, जहां भाजपा की संकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा। उसके बाद शहर के सात किलोमीटर मार्ग पर स्वागत रैली निकाली जाएगी। जो दशहरा मैदान से शुरू होकर सुराना पैलेस, कंट्रोलरूम, शहीदपार्क, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कालोनी, शास्त्रीनगर होते हुए फ्रीगंज ब्रिज पहुंचेगी। जहां से चामुंडा माता चौराहा मालीपुरा, नईसडक होते हुए गोपाल मंदिर पर समाप्त होगी। इस दौरान दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक स्वागत रैली के मार्ग पर यातायात डायवर्डट किया जाएगा। आम जनता से अपनी है कि स्वागत रैली के मार्गो पर जाने से बचे, आवश्यकता अनुसार यातायात परिवर्तित किया जायेगा ।

You may have missed