किन्नर के साथ संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव…इनकार करने पर किया जानलेवा हमला

इंदौर।  विजयनगर में बदमाश ने किन्नर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया वह किन्नर को शराब पिलाकर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर बदमाश ने उसके चेहरे पर और हाथ पर वार कर दिया।

महाकाल दर्शन करने आया था किन्नर.. 

दरअसल किन्नर जोया मुंबई से महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन नहीं होने पर इंदौर के एक होटल में रुका था वही विजयनगर घूमने के दौरान उसकी दोस्ती बदमाश से हुई थी ।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नर का उपचार करवा कर उसे मुंबई भेज दिया वही मामला देह व्यापार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी