पूरे सप्ताह ऐसी ही ठंडक बनी  रहेगी, रात का पारा 13 डिग्री दर्ज   दिन का तापमान 29 डिग्री तक, हवा की रफ्तार 2 से 4 किलो मीटर घंटा 

 दैनिक अवंतिका उज्जैन। शहर में ठंडक इसी तरह पूरे सप्ताह बनी रहेगी। मौसम विभाग ने यहीं अनुमान जारी किया है। उज्जैन शहर में अभी रात का तापमान 13 डिग्री व दिन का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में अब बादल छंटने लगे हैं। दिन में धूप भी निकल रही है। इसके बावजूद ठंडक बनी हुई है। सर्दी का असर लगातार जारी है। तीन दिन के भीतर रात के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी भी हुई है। पारा 9 से 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। इसके बावजूद सोमवार की सुबह व रात में कोहरा छाया रहा। आर्द्रता सुबह 84 प्रतिशत व शाम को 55 प्रतिशत रही। वहीं सुबह से लेकर शाम तक 2 से 4 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।