मंत्री प्रहलाद पटेल भस्म आरती में शामिल हुए, उप मुख्यमंत्री देवड़ा भी आज सुबह महाकाल दर्शन करने पहुंचे

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल आज सुबह 4 बजे हुई महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। वह कल रात को ही उज्जैन आ गए थे। सुबह भस्म आरती में शामिल होने के बाद पटेल यहां से रवाना हुए। उसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किया। पूजन मंदिर प्रबंध समिति सदस्य व पुजारी प्रदीप गुरु ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री देवड़ा का सम्मान किया गया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल आदि उपस्थित थे।

You may have missed