व्यवस्था के लिये रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों से साझा किये सुझाव

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) पुलिस कंट्रोलरूम पर गुरुवार को रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं का सुनने के साथ जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सुझाव साझा किये गये।वहीं पुलिस सेवा में जरुरत पड़ने पर स्वेच्छा से महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की बात कहीं गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोलरूम पर दोपहर में पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर रिटायर्ड हो चुके पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद पाराशर, सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा, दीपिका शिंदे उपस्थित थे। बैठक में रिटायर्ड हो चुके 60 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। जिनसे पुलिस अधीक्षक ने उनकी समस्या का जाना और जिले की कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को    सुगम बनाने के सुझाव साझा किये। बैठक मुख्य उद्देश्य महकाल लोक बनने के बाद बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से जुड़ा हुआ था। रिटायर्ड अधिकारियों से रिटायर्ड अधिकारियों से समय-समय पर होने वाले त्यौहारों की व्यवस्थाओं के संबंध में ड्युटीरत रहते हुए उनके अनुभवों का जाना गया। पुलिस अधीक्षक ने विभाग में उनकी सेवा की जरूरत होने पर अपनी स्वेच्छा से महाकाल दर्शन व्यवस्था और ड्युटी में सहयोग प्रदान करने का बताया। यह भी कहा गया कि वर्तमान में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का उनके अनुभवों का  प्रशिक्षण दिया जाये। बैठक के अंत में वर्तमान वरिष्ठ अधिकारियों ने रिटायर्ड अधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। रिटायर्ड अधिकारियों ने विभाग को अपनी सेवा पुन: देने की रजामंदी जताई है।