मौसम साफ होते ही सर्द  होगी हवा, शहर घने कोहरे और धूंध से घिरा

मौसम साफ होते ही सर्द  होगी हवा
उज्जैन। 2024 की शुरूआत होने के बाद से शहर घने कोहरे और धूंध से घिरा
हुआ है। 2 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है और सूरज दोपहर बाद दिखाई
दे रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट आई।
कोहरा और आसमान में बादल होने पर रात का तापमान बढ़ रहा है। इस बीच
जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि मौसम
में बदलवा की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर बुधवार-गुरूवार को खत्म
हो जाएगा। अब तक पश्चिमी हवा चल रही थी। जिसका रूख मंगलवार से उत्तरी हो
गया है। अब आसमान में छाये बादल साफ होगें और सर्द हवा तेज होने से ठंड
बढ़ेगी। इधर मंगलवार रात कोहरा कम हुआ था, लेकिन हवा 6 से 8 किलोमीटर
प्रतिघंटे की महसूस होने लगी थी। ठंड से बचने के लिये अलाव जलाएं जा रहे
थे।

You may have missed