मुख्यमंत्री की कार्रवाई.. शाजापुर कलेक्टर को हटाया…ड्राइवरो ने सी एम का माना आभार

उज्जैन।  मुख्यमंत्री द्वारा शाजापुर कलेक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर आज ई रिक्शा चालकों ने खुशी का इजहार करते हुए रैली निकाल कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सम्मान पत्र भेंट किया गया।

बता दें कि शाजापुर कलेक्टर द्वारा बैठक में ड्राइवरों के लिए अप शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कलेक्टर को तत्काल हटा दिया था। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का प्रदेश भर में ड्राइवरों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी के चलते आज उज्जैन में ई रिक्शा चालकों ने टावर चौक पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। वही टावर चौक से कोठी पैलेस तक रैली निकाल कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सम्मान पत्र भेंट किया।