मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप

मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय स्नान करें तथा उसके पश्चात् सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य देव को जल में लाल पुष्प, लाल चंदन एवं गुड़ डालकर अर्घ्य देना चाहिए।इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। मकर संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए है। उस दिन से खरमास का समापन होता है। मकर संक्रांति के दिन आपको सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए. अगर आप अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली सूर्य मंत्र का जाप करते हैं तो उसका फल जल्द प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
राशि अनुसार सूर्य मंत्र
मेष     ओम अचिंताय नम:
वृष     ओम अरुणाय नम:
मिथुन   ओम आदि-भुताय नम:
कर्क    ओम वसुप्रदाय नम:
सिंह    ओम भानवे नम:
कन्या   ओम शांताय नम:
तुला     ओम इंद्राय नम:
वृश्चिक  ओम आदित्याय नम:
धनु   ओम शर्वाय नम:
मकर  ओम सहस्त्र किरणाय नम:
कुंभ   ओम ब्रह्मणे दिवाकर नम:
मीन   ओम जयिने नम: