मोहन सरकार ने उज्जैन सहित सभी 46 निगम – मंडल अध्यक्ष को तत्काल हटाया

दैनिक अवन्तिका(भोपाल) मध्यप्रदेश सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है। हटाए गए इन निगम अध्यक्षों में से उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल भी हैं। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयदीप सिंह चावड़ा को भी हटा दिया गया है।नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है।

You may have missed