कलेक्टर की दूरदृष्टि से अब रेसीडेंसी क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से जिला प्रशासन के दल ने की जानकारी एकत्रित

 

भूमि के स्वत्व को लेकर जारी हुई अधिसूचना

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह कलेक्टर के नवाचार और दूर दृष्टि के चलते शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र रेसीडेंसी को कब्जा से मुक्त करने के साथ खुद का स्वामित्व सही तरीके से स्थापित करने के उद्देश्य से जानकारी एकत्रित की गई है। निगम आयुक्त रहते हुए उन्होंने कई तरह के विषयो पर भी गहरा अध्ययन किया था, जिसका परिणाम यह रहा कि कलेक्टर बनने के बाद शहर के महत्वपूर्ण विषय पर वह लगातार निर्णय ले रहे है।

रेसीडेंसी की बगैर सर्वे की भूमि का सर्वेक्षण कार्य और सीमांकन जिला प्रशासन ने लगभग पूर्ण कर लिया है। भूमि के स्वत्व को लेकर कलेक्टर ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस भूमि के स्वामित्व को लेकर दस्तावेजों का परीक्षण आज से शुरू किया जाएगा, जो 1 मार्च तक किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद शासकीय अभिलेख तैयार कर उसमें जानकारी भी अंकित होगी।

रेसीडेंसी क्षेत्र की भूमि तथा वहां बने मकान के स्वामित्व को लेकर जिला प्रशासन के पास अभी तक कोई जानकारी नहीं है। ओके भूमि शासकीय है या निजी यह भी राजस्व रिकॉर्ड में दर्द नहीं था सालों बाद इस जमीन पर नजर भूमि शब्द अंकित किया गया इस भूमि के सर्वेक्षण और सीमांकन का कार्य भी लंबे समय से हो ही नहीं पा रहा था। कलेक्टर आशीष सिंह भूमि के सीमांकन तथा सर्वेक्षण के लिए दल गठित किया। उसके बाद ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई।
दल ने क्षेत्र की 1050 एकड़ भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर रिपोर्ट सौंपी। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी आशीष सिंह ने सर्वेक्षण संक्रियाओ के प्रारंभ होने की अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश भू – राजस्व संहिता नियम, 2020 के नियम 14 में अन्तर्विष्ट उपबन्धों के अनुसरण में, आयुक्त भू- अभिलेख, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक भू-सर्वेक्षण 212023-2023 दिनांक 12.05.2023 जो कि राजपत्र में प्रकाशित की गई हैं ,जिसमें वर्णित क्षेत्र भ-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित किया हैं।

अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि भू-सर्वेक्षण के दौ नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किया जाए जिसमें समस्त खातेदारों के नाम उनके अ दायित्व तथा सुखाचार अधिकार अभिलिखित किए जाएंगे तथा ग्रामों के लिए निस्तार पत्रक तैयार किए जाएंगे। उन सभी व्यक्तियों से जो प्रभावित हो सकते हों, यह अपेक्षा की जाती कि वे उक्त सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग कर भूमि में उन स्वत्व, सीमाओं, अंशों, दायित्वो अधिकारों को उपलब्ध कराए।
दस्तावेज जमा करने और उनके प्रशिक्षण के लिए पांच अलग अलग दल गठित किए गए हैं जो कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 112 में आज से 1 मार्च (सोमवार से शुक्रवार) कार्यालयीन समय में जमा करा सकते दस्तावेजों की जाँच उपरांत शासकीय अभिलेख का निर्माण किया जा सकेगा।

You may have missed