मनावर नगर मंडल की द्विसत्रीय कार्यशाला का आयोजन

मनावर। भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत मनावर नगर मंडल की द्विसत्रीय कार्यशाला का आयोजन पटेल कॉलोनी गायत्री मंदिर में किया गया। उक्त अभियान के प्रथम सत्र के वक्ता गणेश जर्मन ने सभी से केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगो तक पहुंचाने एवं भाजपा से जो आदिवासी समाज अलग हो रहा है। उन्हें भाजपा की नीतियों पर जानकारी देकर पुनः भाजपा परिवार से जोड़ने पर कार्यकर्ताओं को वक्तव्य दिया।

वही द्वितीय सत्र के वक्ता कपिल सोलंकी ने कहा कि मनावर में भारतीय जनता पार्टी काफी कम मतों से चुनाव हारी है। इससे यह स्पष्ट होता है, कि हमें जनता ने नकारा नहीं है। कुछ कमियां रह गई है। जिसे हम भविष्य में अवश्य ही पूरा कर लेंगे। भाजपा के इस लाभार्थी संपर्क अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार द्वारा संयोजक के रूप में शिशिर मालवीया एवं सहसंयोजक के रूप में विक्की राठौड़ को नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व नपा अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, मनावर विधानसभा विस्तारक राहुल पांचाल सहित कार्यक्रम के वक्त उपस्थित रहे। उक्त लाभार्थी संपर्क अभियान में मनावर नगर मंडल के बुथ के सभी विस्तारक, वरिष्ठजन , पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, बुथ अध्यक्ष तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।