सीएम मोहन ने किया रामलला को साष्टांग प्रमाण, बोले- आज जीवन धन्य हो गया

दैनिक अवन्तिका उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या के रामलला मंदिर में भगवान को साष्टांग प्रमाण किया। उन्होंने दर्शन करने के बाद कहा कि ऐसा लगा जीवन धन्य हो गया। प्रभु राम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य प्रताप का प्रसाद है। आज हमने अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में भगवान के दर्शन किए।
ऐसा लगा जैसे प्रभु अपने साक्षात् स्वरूप में मंदिर में विराजमान है। मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। भगवान राम सब पर कृपा करें। भगवान महाकाल सब पर कृपा करें और हमारे सनातन संस्कृति की ध्वजा ऐसी ही लहराती रहे।

अयोध्या पहुंची टीम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कैबिनेट अयोध्या पहुंच गई है। मंत्रियों ने नवशृंगारित अयोध्या एयरपोर्ट पर भी ग्रुप फोटो खिंचवाए। इसके बाद रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य परिवार सहित हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं।

टीम मोहन अयोध्या रवाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्य अपने परिजनों के साथ विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले डॉ. यादव ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ भोपाल एयरपोर्ट पर एक समूह फोटो खिंचवाया। इससे पहले डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा जब तक कृपा नहीं करते तब तक दर्शन नहीं होते, परमात्मा की कृपा है कि आज हमने अपना कैबिनेट भगवान श्रीराम को समर्पित की है। मध्यप्रदेश सरकार के सभी माननीय मंत्रीगण, सब सपरिवार भगवान श्रीराम जी के दर्शन करने जा रहे हैं। वैसे भी उत्तरायण में भगवान का दर्शन कई जन्मों के पुण्य का लाभ रहता है। भगवान श्रीराम जी का मध्यप्रदेश का रिश्ता विक्रमादित्य के काल से है, आज भी सनातन संस्कृति में घर-घर, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में राम का नाम लेते हैं, लेकिन भाव बदल जाता है। राम के नाम से पता चल जाता है कि राम का नाम किस लिए ले रहे हैं। सामान्य राम-राम और प्रसन्नता जागी तो जय श्रीराम.. हम सब जानते हैं कि अगर किसी सोये को जागना भी हो तो पहले राम को आवाज देकर जागते थे। रोम-रोम में जहां राम समा जाए, राम नाम सत्य करतेङ्घ शरीर छोड़ने के मुकाम तक पहुंचाते हैं. ये परमात्मा की लीला है। मेरी अपनी ओर से भगवान श्रीराम जी के चरणों में विनम्र प्रणाम, भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद लेकर हमारी सरकार पुन: जनकल्याण के काम में लगेगी। इस संकल्प के लिए हम लोग जा रहे हैं।

उमा भारती ने जताई खुशी
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी ट्वीट कर डॉ. यादव कैबिनेट के अयोध्या जाने का स्वागत किया।

अयोध्या चले महाकाल के भक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले। साथ ही जयकारा लगाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया।