बेटी से सुनी थी आवाज मार डाला…मार डाला पिता रात 3 बजे ने बुलाया तो खून से लथपथ पड़ी दिखी मां

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) खेत बने मकान में रहने वाली नाबालिग ने बुधवार-गुरुवार रात 1 बजे समीप कमरे में सोई मां की आवाज सुनी मार डाला…मार डाला…। कुछ देर में आवाज बंद हो गई। उसे लगा कि माता-पिता में विवाद हुआ होगा। 2 घंटे बाद पिता की आवाज आई, बेटी कमरे में पहुंची तो मां खून से लथपथ पड़ी थी। पिता का पेट कटा हुआ था। उसने मामा को बुलाया। बेटी ने पिता पर मां की हत्या करने की आशंका जताई है। मामला भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गजनीखेड़ी नई आबादी का सामने आया है। घटनाक्रम के बाद एसपी प्रदीप शर्मा गजनीखेड़ी पहुंचे थे।डायल हंड्रेड पर रात 3 बजे इवेंट मिला था कि गजनीखेड़ी नई आबादी में खेत पर बने मकान में एक महिला की खून से सनी लाश पड़ी है और पति घायल है। डायल हंड्रेड पहुंची और भाटपचलाना थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही टीआई नरेन्द्र कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। बताया गया कि 2-3 अज्ञात लोग आये थे, जिन्होने हमला किया है। लेकिन घटनास्थल देख संदेह नजर आने लगा। मृतक महिला का नाम कृष्णाबाई और घायल पति संतोष पिता गणपत भील होना सामने आया। पति की हालत गंभीर होने पर उसे बडऩगर अस्पताल भेजा गया, जहां से उज्जैन जिला अस्पताल रैफर किया गया। डॉक्टरों ने पेट कटा होने पर इंदौर रैफर कर दिया। सुबह हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आने पर एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी ग्रामीण नितेश भार्गव, एसडीओपी पुष्पा प्रजापत मौके पर पहुंचे। जिस कमरे में कृष्णाबाई की लाश पड़ी थी, वहीं पर खून से सनी तलवार मिली। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। 14 वर्षीय बेटी ने पिता पर जतई हत्या की शंका घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। मृतक कृष्णाबाई की 14 वर्षीय बेटी विद्या ने बताया कि मकान में माता-पिता के साथ उसकी दादी और चेचेरी बहन उमा रहती है। माता-पिता के बीच विवाद होता रहता था। दोनों समीप कमरे में सोते थे। रात 1 बजे मां की आवाज सुनी थी मार डाला… मार डाला… दो तीन आवाज के बाद नहीं आई। लगा कि माता-पिता में विवाद हुआ होगा। देखने पर दरवाजा अंदर से बंद था। वह दादी के पास जाकर सो गई। रात 3 बजे पिता की आवाजा सुनाई दी। विद्या.. विद्या तो वह उठकर गई। दरवाजा खुला था। मां जमीन पर पड़ी थी और पिता घायल थे। उसने मामा रामलाल का सूचना दी। उनके आने पर लोगों को बताया गया। बेटी ने पिता पर मां की हत्या की शंका जताई है।
बिलपांक का रहने वाला है संतोष भील जानकारी सामने आई है कि संतोष बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला है। कम उम्र में उसकी कृष्णाबाई से शादी हो गई थी। कुछ साल पहले कृष्णाबाई के पिता का निधन हो गया। उन्हे सरकार की ओर से खेती के लिये पट्टे की जमीन मिली थी। कृष्णाबाई मायके गजनीखेडी लौट आई। संतोष भी घर जमाई बनकर रहने लगा।लेकिन दोनों के बीच विवाद होने लगा था। सूत्रों का कहना है कि संतोष को कृष्णाबाई के चरित्र पर शंका थी, संभवत: इसी के चलते उसने हत्या की और बचाने के लिये खुद को घायल किया है। हालत में सुधार होने पर करेगें पूछताछ टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल देख संदेह प्रतीत हुआ था। मौके से खून लगी तलवार मिली है। बेटी के बयान से लग रहा है कि घर में कोई नहीं आया था। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। जिसके चलते घटनाक्रम सामने आया है। घायल पति का इंदौर में ऑपरेशन हुआ है। हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी। उसका उपचार पुलिस की मौजूदगी में कराया जा रहा है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ और जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।