मोहन सरकार ने किया देर रात तबादला , 5 दिन बाद संदीप सोनी फिर महाकाल मंदिर प्रशासक

कई आईएएस वह अन्य अधिकारियों को किया इधर से उधर, जमकर चली प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इसके मद्देनजर प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात व्‍यापक प्रशासनिक सर्जरी की। सरकार ने आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अध‍िकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। 37 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।

इंदौर निगमायुक्त का ट्रांसफर

हर्षिता सिंह की जगह श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त बनाए गए हैं, जबकि फ्रैंक नोबेल की जगह हरेंद्र नारायण भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाए गए हैं। संदीप सोनी को फि‍र महाकाल मंदिर प्रशासक बना दिया गया है। संदीप सोनी का 5 दिन पहले ही तबादला किया गया था। तभी से यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि उनकी वापसी हो सकती है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अध‍िकारियों के तबादले में संजय कुमार शुक्‍ला को महिला और बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि मुकेश चंद गुप्‍ता अब राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव होंगे।

विवेक कुमार पोरवाल लोक स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव तथा स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं आयुक्‍त होंगे। नवनीत कोठारी को सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है।

पी नरहरि लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी

विभाग के सचिव और धनंजय सिंह भदौरिया प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्‍त मंडी बोर्ड होंगे। बाबूसिंह जागोद को शहडोल संभाग का कमिश्‍नर बनाया गया है। मालसिंह भयड़ि‍या अब प्रबंध संचालक मध्‍य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड होंगे।
मनोज पुष्‍प पंचायत राज विभाग के संचालक और रोहित सिंह वित्‍त विभाग के उप सचिव होंगे। हर्षिका सिंह को कौशल विकास विभाग की संचालक बनाया गया है।
तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्‍टर और अरुण कुमार परमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। अमनबीर सिंह बैंस ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक होंगे। फ्रेंक नोबेल को उपसचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है। श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त होंगे।चंद्रशेखर शुक्‍ला को सिंगरौली का कलेक्‍टर बनाया गया है। हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्र भोपाल के अपर कलेक्‍टर बनाए गए हैं। हरेंद्र नारायण को भोपाल निगम आयुक्‍त के साथ मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।