चारों फ्लाईओवर की लागत 267.24 करोड़

 

शहर के चारों फ्लायओवर का 3 दिन में होगा काम शुरु

इंदौर । यातायात सुगमता के लिए रिंग रोड और एबी रोड के दो-दो चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। तीन दिन में चार चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क विकास निगम द्वारा बनाए जाने वाले चारों फ्लाईओवर की लागत 267.24 करोड़ रुपये है। सड़क विकास निगम द्वारा सत्यसांई चौराहा, देवास नाका, क्रिस्टल आइटी पार्क और मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने हैं।
इसके लिए पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह इनके निर्माण कार्य की तैयारी को लेकर बैठक भी ले चुके है। अब चारों चौराहों पर तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण में बाधक छोटी-छोटी बाधाओं को जल्द दूर किया जाए।
सत्यसांई चौराहे के फ्लाईओवर निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों को नियमानुसार हटाया जाए। रेडिसन और विजय नगर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का सर्वे करने के भी निर्देश दिए है। सत्यसाईं चौराहे पर 62 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनेगा। वहीं देवास नाका चौराहे पर 74.48 करोड़ रुपये, क्रिस्टल आइटी पार्क चौराहे पर 63.32 लाख रुपये तथा मूसाखेड़ी चौराहे पर 67 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।