राजनीति के बड़े केंद्र इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने खेला नया पैंतरा, कांग्रेस से भाजपा में आने वाले लोगो के पीछे बड़ा हाथ

इंदौर। मालवा निर्माण के सबसे बड़े शक्ति केंद्र इंदौर में लगी एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई नए पैंतरा आजमाए है। लगातार बड़ रहा भाजपा का कुनबा भी यही साबित कर रहा है। ऐसे में इंदौर में विजयवर्गीय को ही सर्वे सर्वा माना जा रहा है।

संजय शुक्ला और विशाल पटेल के भाजपा में आने से नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों की संख्या में अत्यधिक इजाफा हो गया है। नगर और ग्रामीण भाजपा में उनका एक तरफा वर्चस्व स्थापित हो गया है। खास तौर पर देपालपुर विधानसभा में वो कमांडिंग पोजीशन में आ गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने पहले चिंटू वर्मा को जिला भाजपा अध्यक्ष पर नियुक्त करवाया।
अब विशाल पटेल उन्हीं के मार्गदर्शन में राजनीति करेंगे। जाहिर है विशाल पटेल और चिंटू वर्मा के गठजोड़ के कारण देपालपुर के विधायक मनोज पटेल परेशानी में आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कैलाश विजयवर्गीय जबरेश्वर सेना के प्रमुख राजेंद्र चौधरी को भी भाजपा में वापस प्रवेश चौधरी ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था।
हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में राजेंद्र चौधरी की लोकप्रियता अच्छी खासी है। उनकी भी मनोज पटेल से नहीं बनती। कैलाश विजयवर्गीय के खेमे के पास रमेश मेंदोला, पुष्यमित्र भार्गव, गोलू शुक्ला जैसे नेता पहले से ही हैं। अब संजय शुक्ला और विशाल पटेल के आने से उनका गुट मजबूत हुआ है। शुक्ला और विशाल पटेल संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने भाजपा कार्यालय में आमद दर्ज की। उनके भाजपा में प्रवेश को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
भाजपा कार्यकर्ता और नेता भले ही बेचैनी महसूस करें ,लेकिन इन दोनों नेताओं के आने से पार्टी को लाभ जरूर होगा। इन दोनों नेताओं ने संकेत दिया है कि वह आने वाले दिनों में भाजपा के सभी कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी 13 मार्च से बूथ विजय अभियान शुरू कर रही है।

इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर दो घंटे बिताएंगे। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के सभी 41 लाख सक्रिय कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ‘मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक सर्कुलर में कहा है कि भाजपा ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। आगामी 13 तारीख से शुरू होने वाले बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोचों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं।

अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी करेंगे। प्रदेश में 18-19 साल की आयु के 16 लाख मतदाता हैं। प्रत्येक बूथ पर इन मतदाताओं से संपर्क और संवाद किया जाएगा। वहां के प्रबुद्धजन, की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।
पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। पन्ना प्रमुखों की बैठक बुलाकर उनसे करणीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन ऐप पर रियल टाइम करेंगे।