1 हजार पक्षी जल पात्र बांटेंगे, 5  उद्यान गोद लेगा डायमंड ग्रुप 

 दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप उज्जैन डायमंड की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह में 1 हजार पक्षी जल पात्र वितरण करने व नगर के 5 उद्यान गोद लेकर उन्हें संवारने का संकल्प लिया।  मुख्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं निगम सभापति कलावती यादव थी। ग्रुप संरक्षक पारस जैन, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मेहता इंदौर ने शुभारंभ किया। मंगलाचरण गीत प्रमिला तल्लेरा ने, नृत्य रूपल जैन ने प्रस्तुत किया। डायमंड ग्रुप के नवीन अध्यक्ष डॉ. राहुल-पूर्वी कटारिया को जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लालवानी ने शपथ दिलाई। नवीन अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया ने वर्ष भर कि जाने वाले गतिविधियों को साझा किया। संचालन ममता दाता ने किया व आभार दीपिका मेहता ने माना।

You may have missed