1 – मोगरे की कलियों में सजे महाकाल के लक्ष्मी-नृसिंह 
दैनिक अवंतिका उज्जैन।नृसिंह जयंती पर मंगलवार को उज्जैन के मंदिरों में भगवान नृसिंह प्रकटे और भक्तों ने उत्सव मनाया। महाकाल मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर में धूमधाम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया।
पुजारी जयवंत रामदासी, पुजारी पंकेश रामदासी, पुजारी भुवनेश रामदासी ने बताया मंदिर में मोगरे की कलियों से सजावट की गई। भगवान का सुबह पंडितों ने मंत्रोच्चार कर अभिषेक, पूजन किया व जरी के वस्त्रों एवं चांदी के आभूषणें से शृंगारित किया गया। शाम को महाआरती कर फलों व मिठाई का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। ऩृसिंहघाट पर भगवान नृसिंह का सुबह अभिषेक किया गया तो शाम को महाआरती हुई। यहां सुबह से रात तक दर्शन के लिए भक्त उमड़े तो छोटा सराफा से भगवान का प्रकट उत्सव मनाते हुए शोभायात्रा निकाली गई।
चारभुजा नाथ मंदिर में मनाया नृसिंह 
जयंती महोत्सव, आरती-पूजन किया
फोटो – 2 चारभुजानाथ जी के नृसिंह स्वरूप दर्शन 162917
क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज ने अवंतीपुरा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में नृसिंह जयंती महोत्सव मनाया। श्री चारभुजा जी का नरसिंह स्वरूप में श्रृंगार भावेश विश्वकर्मा ने किया। उज्जवल डिडवानिया ने बताया दोपहर में महाआरती कर आम का भोग लगाया गया। आरती पंडित नरेंद्र बैरागी ने की। आरती का पुण्य लाभ योगेश डीडवानिया, हेमराज डीडवानिया, पवन डीडवानिया, कार्तिक डिडवानिया आदि ने लिया।