राधा कृष्ण मंदिर राठौर समाज पंडितवाडी में हुआ पाठ

सारंगपुर। कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा राधा कृष्ण मंदिर राठौर समाज पंडितवाडी पर यजमान आनंद जोशी के जन्म दिवस पर गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वगीताप्रतिष्ठानम उज्जयिनी द्वारा संचालित गीता स्वाध्याय के अंतर्गत संचालित कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा घर-घर गीता का प्रचार हो गीत का गायन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण एवं श्रीमद्भागवत गीता की पूजन अर्चन दीप प्रज्वलित कर स्वाध्याय पाठ प्रारंभ किया। श्रीमद् भागवत गीता के 11 श्लोक को का गायन स्वाध्याय मंडल के बाल संस्कृताचार्य भैया अग्रेस चौरसिया एवं बहन ग्रेसी चौरसिया ने किया। तत्पश्चात विश्व गीता प्रतिष्ठानम के स्वाध्याय पत्रक का गायन कपिलेश्वर स्वाध्याय मंडल के वरिष्ठ संस्कृताचार्य सुशील व्यास, श्याम कारपेंटर, आनंद जोशी, आनंद मोहन व्यास, अनिल गुप्ता, जानकी माहेश्वरी, सीमा जोशी ने किया। इस अवसर पर यजमान आनंद जोशी को पुष्प माला एवं मिठाई खिलाकर उनका जन्म दिवस कपिलेश्वर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास मय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमद्भागवत गीताजी की आरती उतारी गई। कल्याण मंत्र एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।