नगर परिषद नालों की सफाई के साथ सार्थक प्रयास करने में रही है असफल

सुसनेर। बारिश आते ही शहर में जगह- जगह जलभराव की समस्या आम हो जाती है। नगर के 15 में से 4-5 वार्ड में जलभराव की समस्या जगह-जगह देखने को मिलती है। नगर के पांच पुलिया क्षैत्र,नरबदिया नाला,इतवारिया बाजार में तो लोगों के घरों में पानी भरने की तस्वीरें पिछले साल जिस दिन भी तेज बारिश हुई उसी दिन सामने आ जाती थी। शहर के बीचों बीच बाजार में जलभराव थोड़ी सी ही बारिश में हो जाता है। इसी प्रकार मालीपुरा में पानी की निकासी नही होने से यहौं क्षेत्र जलमग्न से जाता है।
नरबदिया नाला क्षेत्र से लगे मालीपुरा में इस वर्ष स्थिति विकट बन गई। यहां सही तरीके से नाला निर्माण नही होने से यहां वर्षाे से बारिश में जलभराव की स्थिति बनती हैं। इस क्षेत्र के निवासी भागीरथ कानुडिय़ा के अनुसार जलभराव की समस्या को लेकर शिकायत करते थक चूके हैं अब तो इस क्षेत्र के निवासियों को अपना मकान बेचकर अन्यत्र जाना होगा तभी समस्या हल होगी।
मोड़ी चौराहा, इतवारिया बाजार
इन दोनों जगहों पर सैकड़ों घरों में बारिश में पानी भर जाता है। यहां पानी की निकासी की सही व्यवस्था नही होने से यह स्थिति बनती है। इतवारिया बाजार में सकरी नाली का निर्माण नगर परिषद ने कर दिया मोड़ी चौराहे पर नाला निर्माण नही ने जलभराव की स्थिति बनती हैं।
यह है समस्या का हल
नगर परिषद को जलभराव से निपटने के लिए अवैध निर्माण को तुरंत तोड़ना चाहिए। साथ ही जेसीबी मशीन से तुरंत नालों की सफाई करवाना चाहिए। जहां नाले नही हैं वहां अस्थाई नालों का निर्माण करना चाहिए।