महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई

मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री बंद कर दी

भीड़ आगे जाकर फिर निर्माल्य गेट पर रोकी

बुजुर्ग महिला, उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मियों में बहस शुरू हो गई

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई। घटना बुधवार रात की है। निर्माल्य गेट पर हुए हंगामे का वीडियो सामने आया है। दर्शनार्थियों के अनुसार 9.30 बजे मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। इस वजह से यहां भीड़ लग गई।

 

कुछ लोगों को बारी-बारी से जाने दिया गया। यही भीड़ आगे जाकर निर्माल्य गेट पर रोक दी गई। यहां से भी कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री दी गई। इस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति ली। मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बुजुर्ग महिला, उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मियों में बहस शुरू हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्माल्य गेट पर विवाद कर रहे हैं, इतने में उनके साथ आया एक श्रद्धालु, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाता है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी भी इन श्रद्धालुओं पर टूट पड़ते हैं। मंदिर प्रशासक पूरे मामले की जांच कर रहा है।

You may have missed